सिवान: विकास की नई लकीर खड़ी कर पिछड़ेपन को करना होगा दूर: चिराग पासवान

0

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिहार को बचाना है, विकसित राज्य बनाना है तो एक ही समाधान है। नीतीश कुमार को सत्ता से हटाना होगा। यह जवाबदेही तय करने का समय है। यह तय करने का समय है कि क्या हमें अभी भी उसी पिछड़ेपन में जीना है या फिर विकास की नई लकीर हम लोगों को खड़ी करनी है। उक्त बातें लोक सेवक रामविलास पासवान स्मृति मंच के तत्वाधान में शहर के गांधी मैदान में आयोजित जनसंवाद सभा को संबोधित करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने कही। उन्होंने कहा कि ना टूटने वाला हूं, ना झुकने वाला हूं और डरता ताे मैं किसी से भी नहीं हूं। जितनी ताकत आजमानी है आजमाकर देख ली जाए। जबतक बिहार को विकसित राज्य नहीं बना दूंगा, तब तक मैं चैन की सांस लेने वाला नहीं हूं।कहा कि जो 2005 की परिस्थितियां थी, हकीकत में इससे बदतर परिस्थिति में आज की तारीख में बिहार व बिहारी जीने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने कहा कि बिहार को बर्बादी के कगार पर ले जाने वाले सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेवार हैं। लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो ने कहा कि डोमिसाइल नीति हर राज्य की होती है, लेकिन नीतीश कुमार ने शिक्षक नियुक्ति में इसे हटाकर गलत काम किया है। इससे लाखों युवाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। जनसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक सेवक रामविलास पासवान स्मृति मंच के जिलाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा ने की। वहीं मंच का संचालन सारणा प्रभारी अजय पासवान ने किया। सभा को पूर्व सांसद सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. अरुण कुमार, पूर्व मंत्री रेणू देवी, प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र मांझी, उदयभान राय, राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा, अजय कुशवाहा, महबूब आलम, मनोज कुमार सिंह, महादेव पासवान आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में अजय कुमार, गुड्डू जायसवाल, संदीप पासवान, विनाेद तिवारी, राजकुमार गुप्ता, गौतम कुशवाहा, कृष्णा मांझी, आदि उपस्थित थे।