सिवान: धूमधाम से मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जयंती

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में मनाई गई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के आदर्शों को आत्मसात करना की उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

वहीं शहर के बांसोपाली कोठी में जिला प्रवक्ता मुकेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। इस मौके पर विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, नंद प्रसाद चौहान, राहुल तिवारी, शैलेंद्र यादव, आभा देवी, हरेन्द्र सिंह कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, सुभाष सिंह कुशवाहा, हीरा राम, शैलेंद्र सिंह, हीरालाल राम, अजीत कुमार, जुगल किशोर सिंह, बृजलाल सिंह कई अन्य प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।