सिवान: बाल दिवस के रूप में मनी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती

0

✍️ परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में मंगलवार को बाल दिवस के रूप में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। इस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जानकारी के अनुसार शहर के गांधी मैदान स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल में बाल दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन से संबंधित प्रसंग सुनाए गए तथा बच्चों ने गीत, नृत्य समेत अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुत देशभक्ति व भाइचारे का संदेश दिया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों के प्रति विशेष स्नेह की चर्चा की। इस मौके पर शिक्षक रामानुजन मिश्रा, अरुणेश दुबे, उदय पांडेय, अनिल प्रसाद, पार्वती, रिया श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं आंदर बाजार स्थित इम्मानुएल आवासीय विद्यालय परिसर में प्राचार्या मिनी वर्गीस की देखरेख में बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने युद्ध रोकने एवं शांति फैलाने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस अभियान की शुरुआत करते हुए स्कूल की प्राचार्या मिनी वर्गिस ने कहा कि युद्ध समस्त मानवता और मानव सभ्यता का शत्रु है। यह राष्ट्रीय प्रगति में बाधा डालने के अलावा सामाजिक एकता को कमजोर तथा मानव प्रगति की गति को धीमा कर देता है। इस मौके पर संजीव श्रीवास्तव, विजय प्रसाद, नागभूषण पांडे, पवन सिंह, कैलाश पाठक आदि उपस्थित थे। वहीं रकौली विद्यालय में मुखिया संध्या देवी की अध्यक्षता में बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया तथा बच्चों के बीच चाकलेट आदि का वितरण किया। इस मौके पर पंचयात सचिव मो. जावेद, कार्यपालक सहायक सूरज कुमार, स्वच्छताग्राही संतोष कुमार यादव समेत आदि उपस्थित थे।

वहीं भगवानपुर हाट के विभिन्न विद्यालयों में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। नया प्राथमिक विद्यालय बिठुना बरबिघवा में मुखिया राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बाल सभा का आयोजन किया गया। शिक्षिका अर्चना कुमारी ने बाल सभा के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि यह आयोजन सरकार के निर्देश पर किया गया है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय पनियाडीह में मुखिया मंटू कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बाल सभा का का आयोजन किया गया। वहीं बड़हरिया प्रखंड के हरदिया मध्य विद्यालय विभागीय आदेश अनुसार बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बच्चों को उनकी जीवनी से अवगत कराया गया तथा उनकी जीवनी से सीख लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को बीपीआरओ सूरज कुमार, मुखिया राजकली देवी, पंचायत सचिव बबलू गोड़, प्रधानाध्यापक राघव प्रसाद आदि ने संबोधित किया। दारौंदा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बाल दिवस के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई।

प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विद्यालयों में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मुखिया संजू देवी, पंंचायत सचिव, शिक्षक, अभिभावक उपस्थित थे। वहीं सिसवन प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान उत्क्रमित माध्यमिक सह उच्च माध्यमिक विद्यालय कचनार में पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता, निबंध लेखन, पत्राचार, गीत संगीत, वाद विवाद आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापक विवेकानंद पांडेय द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर शिक्षक जयराम, उमेश भक्त, वीरेंद्र साह, राजेश कुमार दुबे आदि उपस्थित थे। वहीं हुसैनगंज के ग्लोबल स्कूल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर छात्राओं ने छठ गीत प्रस्तुत कर वातावरण छठमय कर दिया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।