सिवान: जनसंवाद कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान

0
Siwan Online News

परवेज अख्तर/सिवान: लोक सेवक रामविलास पासवान स्मृति मंच के तत्वावधान में तीन जुलाई को शहर के गांधी मैदान में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा. अरुण कुमार जनसंवाद करेंगे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में सारण प्रभारी अजय पासवान, जिलाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, महबूब आलम, कमलेश कुशवाहा, निरंजन पासवान आदि ने साेहागरा, विशुनपुरा, बेलौर जतौर, सेलौर, गुठनी आदि गांवों में जनसंपर्क कर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।