सिवान: गाय व गोविंदा को स्नान व रस्सी बदल मना गोपाष्टमी का पर्व

0
  • गाय व गोविंद की पूजा अर्चना के बाद प्रसाद का किया गया वितरण
  • गोपाल कृष्ण गौशाला में पर्व के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के गोपाल कृष्ण गौशाला में मंगलवार को गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर गौशाला की सभी गायों एवं बछड़ों को स्नान कराकर उनकी रस्सी बदली गई। पूजा अर्चना के बाद सभी गाय व बछड़ों को गुड़ खिलाया गया। गाय व गोविंद की पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। पूजन के बाद गाय हमारे जीवन में कितनी उपयोगी विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गोपाष्टमी ब्रज में संस्कृति का एक प्रमुख पर्व है। कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से सप्तमी तक गो-गोप, गोपियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को धारण किया था। आठवें दिन इंद्र अहंकार रहित होकर भगवान की शरण में आए। कामधेनु ने कृष्ण का अभिषेक किया और इसी दिन से इसका नाम गोविंद पड़ा। इसी दिन से गोपाष्टमी पर्व मनाया जाने लगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

सचिव श्याम सुंदर नांगलिया ने वर्तमान समय में हो रही कठिनाइयों को अध्यक्ष के समक्ष रखा। वहीं उन्होंने सभी कठिनाइयों को दूर करने का भरोसा दिलाया। संचालक के रूप में पूर्व नगर पार्षद देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि गाय के बिना इस धरती और मानवता की कल्पना नहीं की जा सकती है। गाय का पूजन ही प्राकृतिक पूजन हैं। इस दौरान आर्थिक रुप से सहयोग करने वाले डा. विनय कुमार सिंह, डा. रामएकबाल गुप्ता, डा. रमेश कुमार, सुरदीप कुमार को एसडीओ ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर नगर परिषद की उप मुख्य पार्षद किरण गुप्ता, डा. राजा प्रसाद, अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश, सुरेंद्र गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, संजय जायसवाल, विद्या विनोद प्रसाद, सुनील पांडेय, कौशलेंद्र प्रताप, मनोज कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।