सिवान: विज्ञान मेला में बच्चों की प्रदर्शनी को मिली सराहना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न विद्यालयों में विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शनी प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। जानकारी के अनुसार बसंतपुर के विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शिक्षक व अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कक्षा सात की छात्र-छात्राओं ने ” मेरा बिहार मेरा गौरव” विषय पर भाषण प्रस्तुत किया तथा इससे संंबंधित प्रोजेक्ट से संंबंधित प्रदर्शनी तैयार की। जिसे अभिभावकों व शिक्षकों ने खूब सराहा। वहीं उच्च माध्यमिक विद्यालय करचोलिया के छात्र आतिश कुमार ने भूकंप मापी यंत्र प्रदर्शनी में प्रदर्शित की। इस तरह बच्चों द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी कला दिखाई गई। प्राचार्य राज कुमार ने बताया कि इसके लिए बच्चे काफी तैयारी में थे।

वहीं दारौंदा प्रखंड के रुकुंदीपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। विज्ञान मेला का उद्घाटन विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर निशा कुमारी, हर्षा कुमारी, उमेश कुमार सिंह, सोनी कुमारी, अर्चना कुमारी, छोटी कुमारी ने विधायक को फूल माला देकर सम्मानित किया। कक्षा छह के रोहित कुमार ने भगवान हनुमान एवं कार्टन के डोरिमन की पेंटिंग की भेंट की। रोहित कुमार के बनाए गए पेंटिंग को काफी सराहा गया।

विधायक ने ऐसे प्रतिभा वाले बच्चों को आगे बढ़ाने में भरपूर मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मेले में विज्ञान मेला में अंशु कुमारी, प्रीति कुमारी, तारा कुमारी, गुड़िया, अनिशा, सुरुचि आदि बच्चों द्वारा बनाए गए जल संरक्षण को लेकर पेड़ का रख रखाव सुनिश्चित कैसे करें, जल संरक्षण के लिए तालाब, कुएं, सोख्ता आदि लोगों को संरक्षण करना चाहिए आदि प्रदर्शनी के माध्यम से बताया गया। शरीर के विभिन्न अंगों का विस्तार पूर्वक चित्र बनाकर जानकारी दी गई। इस दौरान निदेशक शैलेंद्र श्रीवास्तव, सौरभ कुमार श्रीवास्तव, दीपा कुमारी, राहुल तिवारी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे सफाई कर्मी

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने…

April 23, 2024

महाराजगंज: संगीतमय सुंदरकांड पाठ से वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय…

April 23, 2024

आंदर: भगवान राम के आदर्शों पर चलने से ही मानव का कल्याण संभव : रेखा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के छजवा गांव में चल रहे प्रतिष्ठात्मक श्रीरुद्र महायज्ञ…

April 23, 2024

दारौंदा: बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के बीच प्रपत्र 12 घ का वितरण शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोकसभा चुनाव में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।…

April 23, 2024

आंदर: युवक की हत्या मामले में आर्केस्ट्रा संचालक समेत दो को जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के…

April 23, 2024

महाराजगंज: डीएम-एसपी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी अमितेश कुमार ने…

April 23, 2024