सिवान: अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन पर शोक

0

परवेज अख्तर/सिवान: अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह का निधन 22 सितंबर को हो गया। वे काफी दिनों से अस्वथ चल रहे थे। वे उत्तर प्रदेश के बांदा जिला के रहने वाले थे। उनके निधन पर शिक्षक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शोक व्यक्त करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष पंचानंद मिश्र, अध्यक्ष रामेश्वर पाठक, प्रधान सचिव रामप्रवेश सिंह, कार्यकारी प्रधान सचिव विश्वमोहन कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर ने कहा कि रामपाल बाबू का निधन शिक्षक संघ के लिए अपूरणीय क्षति है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने आज अपना एक मजबूत स्तंभ खो दिया, जिन्होंने वर्षों तक हम शिक्षकों का आवाज बनकर प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाया। वहीं शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से शिवसागर सिंह, गांधी यादव, अजय कुमार सिंह, अवधेश यादव, मनोज शुक्ला, शंभूनाथ सिंह, विनय कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, विक्रमा पंडित आदि शामिल थे।