सिवान: डी.वी.एम. पब्लिक स्कूल में दुर्गा पूजा के दौरान बच्चो द्वारा डांडिया और माताजी की नाट्यरूप प्रस्तुत

0

परवेज अख्तर/सिवान: डी.वी.एम. पब्लिक स्कूल में दुर्गा पूजा के दौरान बच्चो द्वारा डांडिया और माताजी की नाट्यरूप प्रस्तुत किया गया। स्कूल की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती सुमन सिंह ने कहा की इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चो के बीच कौशल का विकास होता है। इसमें ज्यादा से ज्यादा बच्चों को भाग लेना चाहिए। स्कूल की छात्राओं ने भक्ति गानों के साथ नवरात्रि के गानों पर डांडिया नृत्य किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

यह कार्यक्रम संगीत शिक्षक विकाश शर्मा के कुशल दिशानिर्देशन में संपन्न हुआ। श्रीमती सुमन सिंह ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूल में समय समय पर होते रहते है। जिससे बच्चो में कला और नाटक का कौशल विकसित होता है। श्रीमती सिंह ने बच्चो को मां दुर्गा के सभी स्वरूपों के बारे में बताया। मौके पर स्कूल के चेयरमैन श्री चंद्रशेखर सिंह और निर्देशक श्री अरुण सिंह के साथ स्कूल के सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।