सिवान: सादगी व सद्भाव के प्रतिमूर्ति थे देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद

0

ग्रामीण क्षेत्रों में देशरत्न की 139वीं जयंती व 51वां स्थापना दिवस की रही धूम

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को 51वां जिला स्थापना दिवस एवं देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद की 139वीं जयंती मनाई गई। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभातफेरी निकाल प्रभात फेरी निकाल लोगों को समाज के विकास के लिए जागरूक किया गया। जीरादेई स्थित गणतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद की 139 वीं की जयंती सादगी व सद्भावना के साथ मनाई गई। मौके पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष, जिलाधिकारी, एसपी, जिला जज, एसडीओ,पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद कविता सिंह, विधायक अमरजीत कुशवाहा, कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सनातन चेंबर्स आफ कामर्स के राष्ट्रीय महासचिव ई. पीके मल्ल, लोजपा नेता विनोद तिवारी, पुरातत्व विभाग के पदाधिकारी विक्रम झा आदि ने माल्यार्पण कर नमन किया तथा उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। महाराजगंज में एडीओ रोचना माद्री के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकाली गई।

प्रभातफेरी उमाशंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल से आरंभ होकर मौनिया बाबा, रामेश्वरम धाम, राम-लखन चौक होते हुए पुनः डीएवी पब्लिक स्कूल पहुंच संपन्न हो गई। मौके पर एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, बीडीओ डा. रवि रंजन, प्राचार्य एस भुजवल, प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र श्रीवास्तव समेत काफी संख्या में विभिन्न विद्यालय के बच्चे शामिल थे। दारौंदा के सभी विद्यालयों में जिला स्थापना दिवस व देशरत्न की जयंती पर प्रभातफेरी निकली गई। इसमें शिक्षक व बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। दारौंदा बीआरसी परिसर से बीडीओ सूर्यप्रताप सिंह सेंगर के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। इसमें बीपीआरओ जनार्दन प्रसाद सिंह, बीईओ शिवजी महतो, प्रधानाध्यापक लालबाबू सिंह आदि शामिल थे। इसके बाद पुराना प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित देशरत्न की प्रतिमा पर माल्यार्पण नमन किया गया। बसंतपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर जिला स्थापना दिवस मनाया गया।

बसंतपुर विकास सेंट्रल स्कूल निदेशक सुरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा देशरत्न की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विद्वता, कानून और सादगी का प्रतीक बताया। वहीं उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में प्राचार्य विजय शंकर दुबे तथा गौरव उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकाली गई। इसके अलावा मिनर्वा पब्लिक स्कूल में सचिव चंद्रलोक मिश्र उर्फ चुन्नू मिश्र के नेतृत्व में देशरत्न की जयंती मनाई गई। मौके पर बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। सफल प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। आंदर प्रखंड के राजकीय मध्य सह उच्च माध्यमिक प्लस टू रकौली में प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रभातफेरी के बाद खेलकूद व क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं राजकीय मध्य विद्यालय असांव में प्रधानाध्यापक जाहिद हुसैन अंसारी, उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय बरवा में प्रधानाध्यापक राममनोहर पाठक की अध्यक्षता में जिला स्थापना दिवस व देशरत्न की जयंती मनाई गई।

भगवानपुर हाट में बीडीओ डा. कुंदन के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें बीईओ श्रवण कुमार समेत अन्य पदाधिकारी, विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं शामिल थीं। वहीं सुल्तानपुर में मुखिया सुभाष सिंह की अध्यक्षता में देशरत्न की जयंती मनाई गई। मौके पर कृष्ण प्रताप सिंह ने देशरत्न को विश्व का सर्वमान्य नेता बताते हुए देशरत्न की जयंती को त्योहार के रूप में मनाने पर बल दिया। मौके पर विकास सिंंह विरप्पन, पवन सिंह, पूर्व उप प्रमुख उपेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। इसके अलावा सिसवन, मैरवा, लकड़ी नबीगंज, गोरेयाकोठी, बड़हरिया, गुठनी, हुसैनगंज, हसनपुरा, रघुनाथपुर, दरौली, नौतन आदि प्रखंडों में विभिन्न संगठनों द्वारा देशरत्न की जयंती व जिला स्थापना दिवस मनाया गया।