सिवान: केंद्र सरकार की उपलब्धियां पर की चर्चा

0

परवेज अख्तर/सिवान: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता सह पाली विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी पार्टी कार्य से मंगलवार को अपने पूर्व कार्यक्रम के तहत सिवान पहुंची। परिसदन में प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा में मंत्रिमंडल द्वारा पास हुए महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि इस बिल के पास होने के बाद महिलाओं का सम्मान बढ़ेगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने बताया कि 27 वर्षों से यह महिला आरक्षण बिल लंबित था। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए यह शुभ कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों द्वारा किया गया। शहर के बीजेपी वार्ड अध्यक्ष की हत्या पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी चिंताजनक है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, जिला महामंत्री राजेश कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी एवं मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुप्ता उपस्थित थे।