सिवान: लोक सेवक रामविलास विचार स्मृति मंच का प्रमंडलीय कार्यकर्ता बैठक

0

परवेज अख्तर/सिवान: लोक सेवक रामविलास विचार स्मृति मंच के कार्यकर्ताओं की एक बैठक शहर स्थित लोजपा के नेता एवं सांसद प्रतिनिधि अजय पासवान के आवास पर हुई। बैठक संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. अरुण कुमार ने कहा कि लोक सेवक रामविलास विचार स्मृति मंच का उद्देश्य है बिहार से भ्रष्टाचार और पलायन को दूर करना है। कहा कि बिहार जो कभी शिक्षा का केंद्र था, आज शिक्षा के लिए यहां से लोग पलायन कर रहे हैं। रोजगार के लिए भी लोग बिहार से बाहर जा रहे हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

पूरे बिहार में अजीब सी स्थिति बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमलोगों ने लोक सेवक रामविलास स्मृति विचार मंच बनाया है ताकि जन-जन तक उनके किए गए कार्यों को पहुंचाया जा सके। उनके विचारों को लोगों तक पहुंचाया जाए। जिलाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा ने प्रमंडलीय रैली कराने के लिए कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की अपील की। बैठक को प्रदेश महासचिव विनोद तिवारी, रमेश पासवान, गजेंद्र मांझी, विधान चंद्र भारती, गौतम कुशवाहा, विद्या प्रसाद, गुलाम शाहिद फारूकी, राजकुमार गुप्ता, लखनलाल विनोद तिवारी आदि उपस्थित थे।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here