सिवान: डीएम ने किया हसनपुरा व सिसवन प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने शुक्रवार की शाम हसनपुरा एवं सिसवन प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अवकाश के बावजूद पदाधिकारियों कार्यालय में उपस्थिति में खुशी व्यक्त की। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे डीएम हसनपुरा सीओ कार्यालय व प्रखंड कार्यालय पहुंच जायजा लिया। बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश होने के बावजूद सीओ प्रभात कुमार, बीडीओ राजेश्वर राम व नाजिर बालक कुमार, सहायक विजय कुमार व इंदिरा आवास लेखा सहायक संजय कुमार अपने कार्यालय में उपस्थित रहे। डीएम ने अरंडा पंचायत भवन में संचालित प्रखंड व अंचल कार्यालय पर आश्चर्य व्यक्त की।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने कहा कि छोटे से जगह पर कैसे काम कर लेते हैं। डीएम ने अवकाश के दिन भी कार्यालय में पदाधिकारियों की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं डीएम सिसवन प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रखंड के विभिन्न योजनाओं के बारे में बीडीओ सूरज कुमार सिंह से जानकारी ली। उसके बाद आरटीपीएस से संबंधित लंबित मामलों के बारे में सीओ से पूछताछ की। मिली जानकारी के अनुसार डीएम ने प्रखंड मुख्यालय परिसर को साफ- सफाई कर उसमें फूल पत्ती लगाकर सौंदर्यीकरण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीओ सतीश कुमार समेत प्रखंड के अन्य कई कर्मी उपस्थित थे।