सिवान: डॉ. सुनीत ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

0
Siwan Online News

परवेज अख्तर/सिवान: हड्डी, नस , गठिया, स्पाइन , साइटिका रोग के विशेषज्ञ डा. सुनीत रंजन ने अपने जन्मोत्सव की खुशी बेसहारा बच्चों के साथ मिल- बांटकर मनाया। इस मौके पर अनाथ बच्चों के बीच केक व मिठयाइयां बांटी। इस मौके पर डा. सुनीत ने बताया कि लोग अपना जन्मदिन को बड़े होटल या बड़े शहर में मनाना पसंद करते हैं, लेकिन मैंने हमेशा समाज के अंतिम छोड़ पर बैठे व्यक्ति का ख्याल रखते हुए अनाथ बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

उन्होंने कहा कि 2021 का जन्मदिन पर एक ऐसी महिला के हाथ से केक कटवाए जो कूड़ा चुनने का काम करती थी। डा. सुनीत को सस्ता सरल तथा उत्तम गुणवत्ता वाला तकनीक हड्डी रोग तथा नस रोग एवं गठिया रोग के अविष्कार के लिए बिहार सरकार द्वारा दो बार अवार्ड से नवाजा गया है। उन्हें पहला अवार्ड द हाई फ्लायर्स आफ बिहार 2021 तथा दूसरा अवार्ड हेल्थ आइकन आफ बिहार 2022मे दिया गया।