सिवान: ईद-ए-मिलाद उन नबी पर कुरान शरीफ की तिलावत व इबादत कर मांगी गई दुआ

0

परवेज अख्तर/सिवान: इस्लामी माह रबीउल अव्वल शरीफ की 12 तारीख पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का दिन जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को ईद-ए-मिलाद उन नबी बड़ी अक़ीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों और घरों में कुरान शरीफ की तिलावत की और इबादत कर दुआएं मांगी तथा इस्लाम हजरत मोहम्मद के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान जुलूस-ए-महम्मदी निकाली गई। जुलूस में इस्लामी परचम (झंडा) व बैनर के जरिए दीन-ए-इस्लाम का पैगाम आम किया गया। वहीं पर्व को लेकर मस्जिदों की रंग बिरंगी लाइटों से सजावट की गई थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

कुरान और हदीस से जुड़ी तख्तियां, बैनर लेकर चल रहे थे जुलूस में शामिल लोग :

नमाज अदा करने के बाद पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद(सल.) को दरूद व सलाम पेश किए गए। मान्यता है कि नबी ए करीम हजरत मोहम्मद (सल.) के जन्म के समय फरिश्तों ने सलाम व दरुद पेश किए थे। मिलादुन्नबी के मौके पर कई जगहों पर लोगों ने अपने घरों को भी सजाया और दीप जलाकर रोशन किए। जुलूस में शामिल अकीदतमंद पैगंबरे इस्लाम के जीवन, कुरान और हदीस से जुड़ी तख्तियां, बैनर लेकर चल रहे थे। शहर के ग्यारहवीं मस्जिद पहुंचकर संपन्न हो गया। जानकारों की मानें तो इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीना रबी अव्वल की 12 तारीख को नबी ए करीम हजरत मोहम्मद (सल.) का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिन को ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की बधाई और मिठाई देकर खुशी का इजहार करते हैं। फातिहा भी पढ़ी जाती है।

सुरक्षा को लेकर की गई थी चाक चौबंद व्यवस्था :

ईद-ए-मिलाद उन नबी को लेकर शहर में प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। जुलूस को लेकर निर्धारित मार्गाें में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल के जवान तैनात किए गए थे। वहीं सदर डीसीएलआर शहबाज खान, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अभिषेक चंदन व नगर इंस्पेक्टर सुदर्शन राम दल-बल के साथ भ्रमणशील होकर जुलूस की निगरानी कर रहे थे। शहर के पटेल चौक पर बैरिकेडिंग कर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। वहीं जुलूस के समाप्त होने के बाद वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया गया।