सिवान: बापू और पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों को आत्मसात करने पर दिया गया बल

0

✍️ परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया गया। इस मौके पर विविध कार्यक्रम का आयोजित किए गए। महाराजगंज मुख्यालय स्थित गांधी शांति उद्यान में महात्मागांधी की प्रतिमा पर एसडीओ रोचना माद्री, अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह, सीओ रवींद्र राम, ईओ हरिश्चंद्र, नपं अध्यक्ष शारदा देवी, वार्ड पार्षद दीपक तिवारी, हरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक हरेंद्र कुमार सिंह, आदि ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वहीं अनुग्रह नारायण उमाशंकर सिंह महिला महाविद्यालय में प्राचार्य सुनीता सिंह, प्रो. सुबोध सिंह, प्रो. मनोज कुमार वर्मा, प्रो. उपेंद्र सिंह, प्रो. प्रमित सिंह, हरेंद्र सिंह आदि ने माल्यार्पण कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

लकड़ी नबीगंज प्रखंड पड़़ौली तिवारी टोला स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका कुमारी रंजीता की देखरेख में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर शिक्षक वीरेंद्र पांडेय, शिक्षिका मंजु देवी, रंजीत प्रसाद आदि उपस्थित थे। गुठनी प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह तथा बीडीओ संजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। मौके पर बीडीसी संजय ठाकुर, भीमराज, सोनू तिवारी, मनोज आदि उपस्थित थे। बड़हरिया प्रखंड के पिपराही स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने महात्मा गांधी की झांकी प्रस्तुत की। इसके अलावा विभिन्न जगहों पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। आंदर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय पतार में प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार सिंह, राजकीय बालिका मध्य विद्यालय आंदर में प्रधानाध्यापक सुभाष सिंह, उत्क्रमित सह माध्यमिक विद्यालय बरवा में प्रधानाध्यापक राममनोहर पाठक आदि स्कूलों में महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। मौके पर कई शिक्षक उपस्थित थे।

वहीं बसंतपुर गांधी आश्रम परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर विभिन्न संगठनों ने माल्यार्पण कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। गोरेयाकोठी के जन सुराज पार्टी के संयोजक रवि गुप्ता तथा रंजन तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में प्रभातफेरी निकाल बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सरोज प्रसाद, शशि कुमार, प्रमोद कुमार, ब्रजेश आदि उपस्थित थे। वहीं भारत स्काउट एंड गाइड शाखा बसंतपुर के सौजन्य से गांधी आश्रम में माल्यार्पण के बाद सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। बसंतपुर मिनर्वा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली तथा बापू तथा शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में प्राचार्य विजय शंकर पांडेय के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। दारौंदा के उमाशंकर सिंह महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य अभिनव प्रियदर्शी, प्रोफेसर जितेंद्र कुंवर, योगेंद्र सिंह, अमित सिंह आदि ने महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया।

दारौंदा के फतेहपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रवींद्र कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलागोविंदापुर में कविता देवी, रमसापुर में कमलेश सिंह, मध्य विद्यालय दारौंदा में लालबाबू सिंह समेत अन्य विद्यालयों में महात्मा गांधी व शास्त्री की जयंती मनाई गई। वहीं जीरादेई स्थित देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद के पैतृक आवास परिसर में महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। भगवानपुर हाट प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों एवं अन्य स्थलों पर महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कौड़िया टोले फतेह राय में भाजपा द्वारा पूर्व मुखिया हरेंद्र सिंह की अध्यक्षता जयंती समारोह का आयोजन कियाा गया। इस मौके पर सुजीत कुमार पांडेय, अमिताभ कुमार, वीरेंद्र सिंह दारा सिंह आदि उपस्थित थे।