सिवान: अधिक से अधिक युवा मतदाताओं को जोड़े व जेंडर रेशियो को बढ़ाएं : आयुक्त

0

✍️ परवेज अख्तर/सिवान: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को सारण आयुक़्त सह निर्वाचक सूची प्रेक्षक सर्वानन एम सिवान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिक से अधिक युवा मतदाताओं को जोड़ने, निर्वाचक संख्या अनुपात में सुधार करने व जेंडर रेशियो बढ़ाने पर जोर दिया। सर्वप्रथम उन्होंंने 110 बड़हरिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत पचरुखी प्रखंड स्थित मतदान केंद्र संख्या 304 व 305 तथा 105 सिवान सदर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद/सदर प्रखंड में अवस्थित 196, 197, 198 व 110 मतदान केंद्रों का भ्रमण कर स्थलीय जांच की। इसके बाद वे जिला समाहरणालय पहुंचे, जहां उनको गार्ड आफ आनर दिया गया। तत्पश्चात उन्होंंने समाहरणालय के पूर्वी नवनिर्मित गेट का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न विभागों का जायजा भी लिया। इस दौरान समाहरणालय सभागार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

WhatsApp Image 2023 11 14 at 8.03.08 PM

निर्वाचक सूची के सतत अद्यतीकरण मेंं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी किए गए सम्मानित :

समीक्षा बैठक के दौरान निर्वाचक सूची के सतत अद्यतीकरण मेंं उत्कृष्ट कार्य करने वाले निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें 109 दारौंदा विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह उपविकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद यादव, 109 दारौंदा विधानसभा के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह हसनपुरा बीडीओ राजेश्वर राम, दारौंदा बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, मतदान केंद्र संख्या 231 राजकीय प्राथमिक मकतब की बीएलओ सह आंगनबाड़ी सेविका नीता देवी, मतदान केंद्र संख्या 247 राजकीय प्राथमिक विद्यालय कटवार के बीएलओ सह शिक्षक कृष्णा राम व 107 दरौली (अनुसूचित जाति) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह आंदर बीडीओ कुणाल कुमार, भाग संख्या 111 राजकीय मध्य विद्यालय पुनक के बीएलओ सह शिक्षक सुदर्शन यादव तथा 110 बड़हरिया विधान सभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 157 प्राथमिक विद्यालय पतरहट्टा के बीएलओ सह आंगनबाड़ी सेविका प्रियंका कुमारी शामिल हैं।

इनको उपलब्ध कराया गया ईपीक :

बैठक के क्रम में सारण आयुक़्त सह निर्वाचक सूची प्रेक्षक द्वारा भाग संख्या 100 की मतदाता निजू कुमारी, भाग संख्या 94 की हर्षा हेनरी, 103 के उज्ज्वल प्रताप कुमार व जितेंद्र कुमार तथा 128 के सुहैल आलम व अहसद अहमद को ईपिक उपलब्ध कराया गया। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता, रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सारण प्रमंडल, उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद यादव, उप समाहर्ता जावेद अहसन अंसारी, सदर एसडीओ सुनील कुमार, महाराजगंज एसडीओ रोचना माद्री सहित सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे।