सिवान: पुलिस ड्रेस में ब्वायफ्रेंड के घर धमकाने पहुंची फर्जी महिला दारोगा गिरफ्तार

0

परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के महादेवा रोड में अपने कथित प्रेमी के घर पुलिस ड्रेस में पहुंची फर्जी महिला दारोगा को 112 नंबर की पुलिस टीम ने मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने उक्त महिला को महिला थाना को सौंप दिया। गिरफ्तार महिला की पहचान पटना की रुखसार के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार रुखसार ने अपने कथित प्रेमी से शादी कर ली है, जो महादेवा का बताया जाता है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

उसने बताया कि वह युवक उसे धोखे में रखकर अपने घर चला आया है। इसके बाद पुलिस की ड्रेस में उसे डराने के लिए रुखसार उसके घर पर पहुंची थी। हालांकि पुलिस ने फर्जी महिला दारोगा के साथ उसके प्रेमी (कथित पति) को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। महिला थानाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।