सिवान: पचलखी मध्य विद्यालय में विदाई समारोह आयोजित

0
school

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान शहर के सदर प्रखंड के पचलखी स्थित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को प्रबंधक द्वारा आठवीं कक्षा के छात्रों के विदाई समारोह आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव पहुंचे। हैप्पी यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्धाटन किया। संस्कृति समारोह कार्यक्रम के बाद छात्राओं को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

भाजयुमो जिलाध्यक्ष हैप्पी यादव ने कहा कि छात्राओं के बीच ज्ञान मनुष्य की सफलता की सीढ़ी है, इसके बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ है। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्रभान सिंह, एचएम सुभाष तिवारी, संचालन कर्ता सुजीत पाण्डेय, वीरेंद्र यादव, पंकज कुमार, राजकिशोर राम, राघवेंद्र कुमार, प्रमोद पाण्डेय, विवेकानंद वर्मा, अरूण कुमार सिंह, वेदांत आनंद वर्मा, कविता सिंह, संजय राय, धर्मेंद्र यादव, संजय पर्वत आदि उपस्थित रहे।