सिवान: बच्चों के विवाद में मारपीट, तीन घायल

0
marpit

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के पुरानी किला में सोमवार को बच्चों के विवाद में मारपीट हो गई। इसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

घायलों की पहचान उक्त मोहल्ला निवासी नाज, एजाज आलम एवं लड्डन के रूप में हुई। एजाज ने बताया कि मेरा बच्चा घर के आगे खेल रहा था। तभी बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जब हमलोगों ने उक्त बच्चे के घर जाकर अपनी बात रखी थी तभी उनलोगों ने हमलोगों को मारपीट कर घायल कर दिया।