सिवान: शराब के नशे में दो जगहों से पांच गिरफ्तार

0
giraftar

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में दो अलग अलग जगहों से पुलिस ने शराब के नशे में पांच शराबियों को गिरफ्तार किया। पहली गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर से हुई। जहां शराब के नशे में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराब की पहचान श्यामपुर निवासी विजय सिंह के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार विजय सिंह शराब पीकर घर वालों को परेशान कर रहा था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसकी सूचना परिवार वालों ने मुफस्सिल थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई। इसके बाद जेल भेज दिया गया। दूसरी घटना दरौली थाना क्षेत्र के दोन गांव की है। जहां शराब के नशे में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में दोन गांव निवासी रामाजी भगत, जुगेश बीन, सूरज कुमार व संतोष बीन शामिल है।