सिवान: अलग-अलग सड़क हादसे में पांच घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अलग अलग जगहों पर गुरुवार की दोपहर सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार रही। पहली घटना सराय ओपी क्षेत्र के हरदिया मोड़ की है। जहां अनियंत्रित बाइक एक कार से टकरा गई। इससे बाइक चालक सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान छपरा निवासी सोनू सिंह और मोहन सिंह के रूप में हुई। घायलों ने बताया कि सिवान में बहन से मिलने आया था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मिलने के बाद पुन: अपने घर छपरा लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर मोड़ की है। जहां सड़क किनारे खड़े एक युवक को कार ने धक्का मार दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान श्रीनगर निवासी श्यामबाबू साह के रूम में हुई। तीसरी घटना सिवान-मैरवा मुख्य मार्ग स्थित मैरवा पुल की है। जहां दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मैरवा निवासी राहुल गुप्ता व भरत गुप्ता के रूप में हुई है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।