सिवान: अलग अलग सड़क दुर्घटना में पांच घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दो अलग अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में शनिवार की सुबह पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार पहली घटना आंदर थाना क्षेत्र के आंदर बाजार की है। जहां एक बाइक पर सवार दो युवक अनियंत्रित होकर गिर गए। गिरने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज हुआ। घायल की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टारी बाजार निवासी पंकज गुप्ता एवं सूरज गुप्ता के रूप में हुई। बताया जाता है कि पंकज एवं सूरज घर से शहर आ रहे थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

अभी वह आंदर बाजार ही पहुंचे थे तब तक बाइक अनियंत्रित हो गई और वे गिरकर घायल हो गए। वहीं दूसरी और सिवान-मलमलिया मुख्य पथ पर तरवारा बाजार समीप एक बाइक पर सवार तीन युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान भगवानपुर निवासी किशोर कुमार, कामेश्वर सिंह एवं दिनेश सिंह के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार तीनों घायल एक बाइक पर सवार होकर अपने घर से शहर होते गुठनी एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। तभी तरवारा बाजार में एक अनियंत्रित कार ने बाइक में धक्का मार कर दिया और चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।