सिवान: अलग-अलग सड़क हादसे में पांच घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में दो अलग अलग जगहों पर सोमवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहली घटना चैनपुर ओपी क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के समीप की है। जहां दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

घायलों की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर निवासी इब्राहिम, महबूब आलम एवं चैनपुर निवासी सोनू सोनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों बाइक की गति काफी तेज होने के कारण आमने-सामने की टक्कर हो गई। दूसरी घटना महाराजगंज-दारौंदा मुख्य सड़क की है। जहां अनियंत्रित कार एक पेड़ में टक्कर मार दी। इसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान छपरा निवासी पंकज कुमार एवं सद्दाम के रूप में हुई है। दोनों कार में सवार होकर महाराजगंज किसी काम से आ रहे थे। तभी कार अनियंत्रित हो गई।