सिवान: अलग-अलग सड़क हादसे में पांच घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। पहली घटना बड़हड़िया मोड़ की है। जहां बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर गाड़ी से गिर गए। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

घायल की पहचान महादेवा ओपी क्षेत्र पकड़ी गांव निवासी आकाश कुमार एवं विकास साह के रूप में हुई है। दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर समीप हाइवे की है। जहां दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में छपरा के रसूलपुर गांव निवासी सत्यम सिंह, गोपालगंज के मीरगंज निवासी रितेश पांडेय, भरत राम शामिल हैं। घायलों ने बताया कि तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बाइक की टक्कर हो गई। घायल सत्यम सिंह की स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया।