सिवान: अलग-अलग सड़क हादसे में दो महिला सहित पांच लोग घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में तीन अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमसिकड़ी मोड़ की है। जहां दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान मैरवा निवासी अशोक कुमार व प्रीति देवी के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि मैरवा से सिवान डाक्टर से इलाज कराने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसी दौरान मोड़ पर सामने से आ रही बाइक में टक्कर हो गई। दूसरी घटना महादेवा ओपी क्षेत्र के छोटपुर मोड़ की है। जहां सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से बाइक सवार ने धक्का मार दिया। इसमें बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान वैशाखी गांव निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है। तीसरी घटना पचरुखी थाना क्षेत्र के सादिकपुर मोड़ की है। जहां अनियंत्रित बाइक से पति पत्नी गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों की पहचान नया गांव निवासी शमशेर अली व पत्नी नरगिस परवीन के रूप में हुई है।