सिवान: सड़क हादसे में पांच लोग घायल, एक रेफर

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अलग अलग जगहों पर हुई सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक की स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टर ने पटना रेफर कर दिया। पहली घटना सिवान-छपरा मुख्य सड़क की है। जहां दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायलों की पहचान छोटपुर गांव निवासी राहुल सिंह व नरेश कुमार के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि गांव से बहन के घर पचरुखी जा रहा था तभी अनियंत्रित बाइक से टक्कर हो गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

दूसरी घटना मुफस्सिल थान क्षेत्र के जमसिकड़ी मोड़ की है। जहां ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई। इसमे बाइक सवार घायल हो गया। घायल की पहचान श्यामपुर गांव निवासी मनन कुमार के रूप में हुई है। तीसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के रामराज्य मोड़ समीप की है। जहां अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की पहचान रामनगर निवासी आशीष कुमार व नीलेश कुमार के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि शहर में सब्जी खरीदने के लिए जा रहा था तभी डिवाइडर से बाइक टकरा गई। इलाज के दौरान दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी।