सिवान: डा. राजेंंद्र प्रसाद के पदचिह्न पर चलकर आज देश प्रगति के मार्ग पर है अग्रसर

0

परवेज अख्तर/सिवान: बुद्धिजीवी एकता मंच के तत्वाधान एवं मंच के राष्ट्रीय संयोजक काशीनाथ सिंह के नेतृत्व में प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद के 139वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम डा. राजेंद्र प्रसाद के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इसके बाद वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि डा. राजेंद्र प्रसाद सिर्फ देश के प्रथम राष्ट्रपति ही नहीं थे, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्तित्व थे। चंपारण आंदोलन के क्रम में उन्होंने गांधीजी के साथ मिलकर ऐसी योजना बनाई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जिसने स्वाधीनता संग्राम की दिशा ही बदल कर रख दी थी। साथ ही साथ उन्हाेंने संविधान निर्माण में भी अहम भूमिका निभाई। जिसे देश आज भी याद करता है तथा उनके पदचिह्न पर चलकर आज देश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। मौके पर डा. सीबी मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, महम्मद नूर आलम अंसारी, पंकज कुमार गुप्ता, सहित बुद्धिजीवी एकता मंच के सदस्यगण उपस्थित थे।