सिवान: अलग-अलग हुई अगलगी की घटना में चार घर जले, तीन लाख की संपत्ति जली

0
aag

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के अलग-अलग जगहों पर हुई अगलगी की घटना में चार घर जले गए। इसमें अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत करीब तीन लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना में एक भैंस भी झुलसने से घायल हो गईं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय के भगवानपुर गांव स्थित कायस्थ टोली काली माई एवं ब्रह्म बाबा स्थान के समीप सोमवार की रात हुई अगलगी में संत टिकुली बाबा की तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इस घटना में झोपड़ी में रखे गैस के दो छोटे सिलेंडर, बर्तन, बिछावन, कपड़े, 50 किलोग्राम चावल, 25 किलोग्राम आटा, 30 किलोग्राम गेहूं, नकद 14 हजार रुपये समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

बाद में ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। टिकुली बाबा ने बताया कि तबीयत खराब होने के कारण वे इलाज कराने के लिए बसंतपुर चले गए थे। मंगलवार की सुबह उन्हें झोपड़ी के जल जाने की खबर मिली। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाने व अंचल कार्यालय में लिखित रूप से देकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

वहीं हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मड़कन पंचायत के बीन टोली में मंगलवार को हाई टेंशन की तार से निकली चिंगारी राजाराम बीन की पलानी जलकर राख हो गई। इस दौरान इसमें बंधी उनकी भैंस भी झुलसने से घायल हो गई। इसके अलावा पलानी में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ने बताया कि इस अगलगी में करीब दो लाख से अधिक की संपत्ति जली है। समाचार प्रेषण तक पीड़ित द्वारा आवेदन नहीं दिया गया था।