सिवान: अलग अलग सड़क दुर्घटना में चार घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दो अलग अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में मंगलवार की सुबह चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार पहली घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के शहबाचक गांव के समीप हुई। जहां सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज हुआ। घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मर्दापुर गांव निवासी राहुल सिंह एवं अमित सिंह के रूप में हुई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

बताया जाता है कि राहुल एवं अमित कही से अपने घर लौट रहे थे। अभी वह सहवाचक गांव के समीप पहुंचे थे तब तक एक तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर सिवान-मलमलिया मुख्य पथ पर तरवारा बाजार समीप एक बाइक सवार सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान बसंतपुर बाजार निवासी मुकेश राम एवं सुरेंद्र राम के रूप में हुई।