सिवान: सड़क हादसे में चार लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चला रहा है। पहली घटना पचरुखी थाना क्षेत्र के पचरुखी बाजार की है। जहां अनियंत्रित ऑटो से एक युवक गिर कर घायल हो गया। घायल की पहचान पचरुखी निवासी धर्मेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि शहर से खरीदारी कर घर लौट रहा था। उसी दौरान बाजार में अनियंत्रित ऑटो से गिर गया। जिससे सर, पेट और हाथ में गंभीर चोट आई है। दूसरी घटना सराय ओपी क्षेत्र के हरदिया मोड़ की है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जहां दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान तरवारा निवासी आंसू कुमार व नीलेश सिंह के रूप में हुई है। तीसरी घटना महादेवा ओपी क्षेत्र के हाकाम हाइवे की है। जहां तेज रफ्तार कार में बाइक सवार की टक्कर हो गई। जिसमे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घायल कि पहचान गोपालगंज जिले के थावे निवासी अशोक कुमार राम के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि पचरुखी से थावे घर जा रहा था। उसी दौरान हाइवे पर हादसा हो गया। घटना के बाद सभी घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए।