सिवान: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मरीजों के बीच किया गया फल, दूध का वितरण

0

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदर अस्पताल में रविवार को जिलाध्यक्ष संजय पांडेय एवं दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह के नेतृत्व में मरीजों के बीच फल, दूध, ब्रेड, मिठाई बांटकर मनाया गया। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सदर अस्पताल में जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह, भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी लखन तिवारी, हैप्पी यादव, सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार भट्ट द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

WhatsApp Image 2023 09 18 at 7.58.04 PM 2

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते हैं ताकि भारत के लोगों को गरीब जन कल्याणकारी योजनाएं मिलती रहे। विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि आज देश मोदी के नेतृत्व में नव भारत बनकर नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मौके पर हरेंद्र कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, गोविंद कुमार बसु, अजीत सिंह, करण सिंह, सचिन दुबे आदि मौजूद रहे।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here