सिवान: गोधन भैया चलले अहेलिया…., मांगलिक गीत के साथ हुई गोवर्धन की पूजा

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान:
जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में बुधवार को गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई गई। परंपरा के अनुसार यह पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया को मनाई जाती है। बुधवार की अल सुबह घर की बुजुर्ग महिलाओं द्वारा परंपरागत तरीके से हसुआ तथा कंडा की लकड़ी से सूप बजाकर घर से दरिद्र भगाने की रस्म अदा की गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसके बाद स्नानादि से निपटने के बाद महिलाएं गोवर्धन पूजा स्थल पर पहुंची, जहां परंपरागत रूप से बनाए गए अन्नकूट एवं गोवर्धन के प्रतीकों की पूजा की गई तथा रेंगनी के कांट से अपने जिह्वा का छेदन करते हुए श्राप दीं। बहनों ने अपने भाइयों की दीर्घायु एवं सुखमय जीवन कामना की। इस दौरान महिलाओं द्वारा गोवर्धन से संबंधित पारंपरिक गीत गोधन भैया चलले अहेलिया…., ओह पार गोधन भैया खेलेले शिकार समेत कई गीतों की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो गया। गोधन कूटने को ले सुहागिनों एवं युवतियों में काफी उत्साह देखा गया।