सिवान: झमाझम वर्षा ने दिलाई गर्मी से राहत, किसान हुए खुश

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में कई दिनों तेज धूप व उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। गर्मी के कारण धान, मक्का, अरहर आदि फसलें मुरझाने लगे थे। इससे किसानों की चिंता अधिक बढ़ गई थी, लेकिन रविवार की दोपहर पूर्वा नक्षत्र में हुई झमाझम वर्षा से जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं खेतों को पानी मिलने से फसल में जान गई। किसानों का कहना है कि यह वर्षा धान की फसल के लिए पर्याप्त नहीं, लेकिन सूख रहे पौधों में जान आ गई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं दूसरी ओर वर्षा से जगह-जगह जल जमाव तथा कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के सब्जी मंडी, महादेवा, शांतिवट वृक्ष, स्टेशन रोड, मखदुम सराय, फतेहपुर समेत अन्य जगहों पर जल जमाव व कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आज का तापमान अधिकतम 36 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।