सिवान: गर्मी से जनजीवन रहा अस्त व्यस्त, नहीं मिल रही राहत

0

परवेज अख्तर/सिवान: दिनों दिन बढ़ रहे तापमान व गर्मी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गर्मी के कारण मानव को कौन कहे पशु-पक्षी व पेड़-पौधे भी परेशान हैं। तपती धूप गर्मी के कारण सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। जरूरत होने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकल पा रहे हैं, अन्यथा घरों में रहना उचित समझ रहे हैं। इस दौरान सड़क व बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। वहीं गर्मी के कारण नदी व ताल सूखने लगे हैं। इस कारण पशु-पक्षी में पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

गर्मी के कारण पेड़-पौधे मुरझाने लगे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं पानी नहीं होने से किसान खरीफ फसल की खेती के लिए काफी चिंतित हैं। उनका कहना है कि कृषि के लिए वर्षा बहुत आवश्यक है। नहर में पानी नहीं होने से किसानों को मौसम पर ही निर्भर रहना पड़ता है। वे निजी पंपसेट से खेतों की सिंचाई नहीं कर सकते, क्योंकि यह उनके लिए काफी महंगा साबित होगा।