सिवान: धनतेरस पर पूजे गए आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि

0

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के महादेवा रोड स्थित रूपा आयुर्वेद केंद्र में वरिष्ठ चिकित्सक वैद्य वीरेंद्र कुमार उपाध्याय के सानिध्य में शुक्रवार को धनतेरस का पर्व श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया। इस दौरान आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि का शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। बता दें कि इस दिन समस्त जीवों के स्वास्थ्य रक्षक भगवान धन्वंतरी की पूजा की जाती है। कार्तिक कृष्ण पक्ष को समुद्र मंथन से उत्पन्न हुए समस्त जीवों के स्वास्थ्य रक्षक भगवान धनवंतरी उत्पन्न हुए इस उपलक्ष्य के आयुर्वेद प्रवर्त्तक भगवान धनवंतरी का पूजन करने का विधान है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

WhatsApp Image 2023 11 10 at 8.20.43 PM 1

इनकी पूजा से मनुष्य निरोग एवं स्वस्थ रहता है। इस दौरान मंदिरों में भी पूजा अर्चना को भीड़ देखी गई। वैद्य वीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि दानव और देवताओं द्वारा किए जा रहे समुद्र-मंथन के दौरान आज के दिन धनवंतरि प्रगट हुए थे। इनको आयुर्वेद का प्रणेता भी कहा जाता हैं। इन्होंने ही अमृतमय औषधियों की खोज की थी। मौके पर डा. शशांक शेखर, डा. समृद्धि शिखा, सोनी देवी, सूरज कुमार, राजश्री कुमारी, डा. कौशल्या देवी, प्रियंका देवी, डा. प्रेेम विकास, पूर्व सभापति बबलू चौहान, पूर्व पार्षद अभिनव श्रीवास्तव आदि उपस्थित थीं।