सिवान: भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश आज के परिवेश में कितने सार्थक विषय पर होगी परिचर्चा

0
Siwan Online banner

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के लखरांव स्थित विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के आवास पर विगत वर्षों की तरह 6 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस समारोह में विधि विधान से पूजा के पश्चात महाप्रसाद वितरण तथा सुरुचि भोज का भी आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े भजनों का गायन प्रस्तुत किया जाएगा। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रवक्ता उमेश कुमार ने बताया कि इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश आज के परिवेश में कितने सार्थक विषय पर परिचर्चा का आयोजन होगा, इसमें लब्धप्रतिष्ठित विद्वान तथा वक्ता शामिल होंगे। आयोजन में जिले के सभी क्षेत्र के लोग तथा श्रद्धालु शामिल होंगे।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here