सिवान: दावत-ए-इफ्तार में दिया गया कौमी एकता का संदेश

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर तथा रघुनाथपुर में रविवार को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें दोनों समुदाय के लोगों ने शिरकत किया। इस कार्यक्रम के दौरान दोनों समुदाय के लोगों ने कौमी एकता का संदेश दिया। जानकारी के अनुसार बसंतपुर गांधी आश्रम परिसर में रविवार को रमजान मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दूर से आए मौलानाओं ने भाग लिया। इसमें हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। इसमें छपरा, सिवान, गोपालगंज के अलावा अन्य जिले के मौलानाओं ने भाग लिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस मौके पर जनाब नुरुल होदा, फिदाऊल कादरी चतुर्वेदी, हबीबुर्रहमान साहब आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मिनर्वा पब्लिक स्कूल चंद्रलोक मिश्रा, हृदयानंद मिश्र, चंद्रलोक मिश्रा, प्राचार्य राजनारायण मिश्र,राजकिशोर मिश्र, सुनील कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे। वहीं रघुनाथपुर के प्रखंड के फिरोजपुर गांव में राजद जिला उपाध्यक्ष सह कुशहरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अफाक अहमद के आवास पर दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया। मौके पर सुरेंद्र प्रसाद यादव, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मतीन सिद्दीक़ी, कौमी तंजीम, मो. फरजान, डा. मोहम्मद रजा आदि उपस्थित थे।