सिवान: पांच को विद्यालयों में मिशन लाइफ की गतिविधियों का होगा आयोजन

0
school

परवेज अख्तर/सिवान: विश्व पर्यावरण दिवस यानी पांच जून को मिशन लाइफ की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया है। वहीं डीईओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय स्तर पर महीने भर चलने वाले गतिविधियों में पेंटिंग, पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज, वाद-विवाद, साइकिल रैली के माध्यम से जागरुकता अभियान चलना, पौधा रोपण, प्लास्टिक मुक्त स्कूल सामुदायिक इकाई अभियान चलाया जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ ने इस संबंध में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को इसकी तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM