सिवान: छत से गिरने से महिला की मौत

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: आंदर थाना क्षेत्र के कुशहरा गांव में गुरुवार रात छत से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। इस घटना के बाद गांव में शोक व्याप्त है। मृतका की पहचान सुनील पंडित की पत्नी हिराझरी देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुरुवार की रात हिराझरी भोजन करने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ घर के छत पर सोई थी। रात्रि में किसी काम से जगी तभी उसका पैर फिसलने से छत के नीचे गिर गई। अभी स्वजन कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस घटना के बाद स्वजनों के रोने की आवाज सुन काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधाने लगे। घटना की सूचना स्वजन द्वारा शुक्रवार की सुबह थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुमार वैभव, एसआइ प्रदीप कुमार एवं एसआइ वीरबहादुर सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। इसके बाद स्वजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव का दाह संस्कार कर दिए। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।