सिवान: बूथ स्तर पर और सशक्त बनाना है मजबूत

0
Siwan Online banner

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के चांप गांव स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर बिहार के प्रदेश संयोजक सह विधान पार्षद डा. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने पार्टी के संगठन आत्मक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि हमें पार्टी को बूथ स्तर पर और सशक्त मजबूत बनाना है। पार्टी के मंडल एवं पंचायत के पदाधिकारियों को ऊर्जा के साथ कार्य करना होगा। पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि 25 को बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े सिवान आ रहें हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसमें सभी कार्यकर्ता अपने दम खम से लगना है। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रभारी प्रदेश मंत्री संतोष रंजन एवं नंद प्रसाद चौहान ने संगठनात्मक संरचना पर प्रकाश डाला। बैठक में दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, गोरियाकोठी विधायक देवेश कांत सिंह, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, पूर्व विधायक व्यास देव प्रसाद, प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह, राजीव कुमार बिट्टू सिंह, मुकेश कुमार बंटी, धन्नजय सिंह, त्रिलोकी सिंह पटेल आदि लोग उपस्थित थे।