सिवान: विज्ञान प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कोर्स करेंगे नवनियुक्त शिक्षक

0

परवेज अख्तर/सिवान: नई शिक्षा नीति 2020 के तहत खेल-खेल में विविध गतिविधियां आयोजित कर विज्ञान विषय के प्रति रुचि पैदा करने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित शिक्षकों को विज्ञान प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कोर्स करवाया जाएगा। एससीईआरटी की ओर से पहली से आठवीं तक के शिक्षकों का समूह बनाकर उन्हें 15 दिनों का कोर्स करवाया जाएगा। कोर्स पूरा होने के बाद स्कूल स्तर पर समूह बनाकर शिक्षक गतिविधि करवाएंगे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

यहीं नहीं इसके साथ ही स्कूल में रखे गए बेकार सामग्रियों का उपयोग कर गतिविधियों की सोच विकसित हो, इसके लिए समूह स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इससे शिक्षकों को विज्ञान विषय मेंं नई-नई चीजों की जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही विज्ञान विषय के प्रति बच्चों की भी रुचि बढ़ेगी। वहीं विद्यालयों में विज्ञान विषय से संबंधित संबंधित अधिक से अधिक गतिविधियां आयोजित होंगी। इससे विद्यालयाें में बेकार पड़े सामान का भी उपयोग हो सकेगा।