सिवान: पदाधिकारियों ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

0
nirikshan

परवेज अख्तर/सिवान: ज्यों-ज्यों छठ व्रत नजदीक आ रहा है प्रशासनिक तैयारी भी तेज हो गइई है। इसको लेकर पदाधिकारी विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया तथा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जानकारी के अनुसार गुठनी सीओ शंभूनाथ राम ने प्रखंड के गुठनी पश्चिमी, तीरबलुआ, योगीयाडीह, ग्यासपुर, मैरिटार समेत दर्जनों गांवों का भ्रमण कर छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान एएसआइ श्रवण पाल समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने बताया कि सभी छठ घाटों की सफाई कराया जाएगा। साथ ही नदी किनारे स्थित छठ घाटों पर पुलिस व मजिस्ट्रेट के साथ गोताखोर भी तैनात जाएंगे। वहीं बड़हरिया प्रखंड के यमुनागढ़ स्थित छठ घाट का बीडीओ प्रणव कुमार गिरि ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से सफाई में तेजी जाने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने शिवधारी मोड़, चैन छपरा सहित आधा दर्जन से अधिक छठ घाटों का निरीक्षण किया।