सिवान: गरज के साथ हल्की वर्षा से लोगों को मिली राहत, आम लीची के फसलों काे फायदा

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में रविवार की रात गरज के साथ हुई वर्षा का मिला जुला असर देखने को मिला। इससे सुबह में मौसम तो सुहाना रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया गर्मी बढ़ती गई। वर्षा से किसानों सहित आम लोगों को राहत मिला है। वहीं जो किसान गेहूं की कटनी नहीं करा पाए थे, उन्हें कुछ नुकसान उठाना पड़ा। वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान जहां 33 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। भगवानपुर हाट के बीएओ वीरेंद्र कुमार मांझी ने बताया कि प्रखंड में 5.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है। इससे नुकसान कम जबकि फायदा ज्यादा हुआ है। खेतों में नमी आ जाने से किसान मूंग, उड़द, ढैंचा की बोआई कर सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डा. अनुराधा रंजन कुमारी ने बताया कि वर्षा किसानों के लिए लाभदायक है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इससे आम, लीची, सब्जियों की फसलों को फायदा होगा, लेकिन तेज हवा में आम और लीची के फल गिरने से नुकसान हुआ है। कटाई कर खेतों में पड़ी फसलों को नुकसान होगा। अब मात्र कुछ किसानों को ही गेहूं की दंवनी रह गई है। पौधा संरक्षण वैज्ञानिक नंदिशा सीवी ने बताया कि वर्षा के बाद फसलों में कीट-व्याधियों का प्रकोप बढ़ सकता है। भिंडी, बैगन की फसलों में फल-छेदक कीड़ों से बचाव के लिए एक लीटर पानी में 0.4 ग्राम एमामैक्टिंग बेंजोएट नामक दवा को घोलकर छिड़काव करें। आम की फसल में फल-छेदक कीड़ों से बचाव के लिए 0.5 एमएल लैंब्रा सेलोथ्रीन नामक दवा को एक लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करने की सलाह दी।