सिवान नगर: अपहृता सहित दो बच्चों को पुलिस ने किया बरामद, आरोपित गिरफ्तार

0
giraftar

✍️परवेज अख्तर/सिवान: सिवान थाना क्षेत्र के शांति नगर से पुलिस ने अपहृता और उसके दो बच्चो को मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर बरामद कर लिया। इस संबंध में नगर इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने बताया कि सारण के जनता बाजार थाना में अपहृत महिला के पिता संजय प्रसाद ने अपनी पुत्री और उसके दो बच्चे को नशीली पदार्थ खिलाकर अपहरण करने की प्राथमिकी कराई थी। इसमें कसेरा टोली निवासी लालबाबू सोनी को नामजद किया था। पीड़ित ने आवेदन में बताया था कि उनकी पुत्री अपने घर गोपालगंज के सोनहुला चंद्रभान से हम लोगों से मिलने के लिए आई थी और अपने दो बच्चों के साथ मंदिर में जलाभिषेक करने गई। जलाभिषेक के बाद वह नहीं लौटी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि कसेरा टोली निवासी लालबाबू सोनी के पुत्र विजय सोनी प्रसाद में कुछ नशीली पदार्थ खिलाकर उन लोगों का अपहरण कर लिया है। इसके बाद जब विजय सोनी के पुत्रों से भी पूछताछ की गई तो वे लोग भी भ्रमित करने वाली बात कर रहे थे। इसके बाद शक हुआ कि इन्हीं के द्वारा मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया गया है। वहीं नगर थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर शहर के शांति नगर से अपहृता और उसके दोनों बच्चों को बरामद कर लिया गया।