सिवान: शरारती तत्वों की पहचान कर पुलिस करेंगी प्राथमिकी

0
FIR

परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कलिंजरा एवं जियांय गांव के बीच आपसी विवाद को लेकर बुधवार की सुबह करीब दो घंटे तक दो पक्षों में पथराव हुआ था। वहीं पथराव में मुफस्सिल थाना की गश्त दल में शामिल एक एसआई व एक हवलदार सहित आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गए थे। जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। इस मामले में पुलिस शरारती तत्वों की पहचान करने में जुट गई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उनकी पहचान कर प्राथमिकी की जाएगी। मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को दोनों गांव के अधिकांश युवक अपना घर छोड़कर फरार थे। हालांकि पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गुरुवार को दोनों गांवों में शांति व्याप्त था। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों गांव के लोगों ने आपसी सहमति से मामला को सुलझा लिया है। लेकिन इस घटना में पुलिस पदाधिकारी घायल हुए थे। ऐसे में दोनों गांवों के शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है। पहचान कर पुलिस प्राथमिकी करेंगी। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।