सिवान: जवान को धक्का देकर भाग रहे बंदी गिरफ्तार

0

परवेज अख्तर/सिवान: सीजेएम कोर्ट में पेशी को लाया गया एक बंदी गुरुवार की देर शाम पुलिस जवान को धक्का देकर भागने लगा। इस दौरान जवान ने उसको दौड़ाकर कचहरी परिसर से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार की रात्रि खालिसपर गांव में किसी विवाद को लेकर रौशन अली ने गांव के ही दो युवक बारिश और मोजाहिद को चाकू मारकर घायल कर दिया था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार की शाम करीब चार बजे कागजी कार्रवाई पूरी कर दो जवानों के साथ रौशन को कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया। न्यायालय गेट के समीप दोनों जवान उसको लेकर खड़े थे। तब तक उसने जवानों को धक्का दे दिया और कोर्ट के चहारदीवारी फांदकर भाग गया। जिसका पीछे करते हुए पकड़ लिया।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here