सिवान: अपना किसान पार्टी के जिलाध्यक्ष बने राजेश शर्मा

0

परवेज अख्तर/सिवान: अपना किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयलाल प्रसाद सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में सीवान जिला के साथियों संग एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बैठक में सर्वसम्मति से अपना किसान पार्टी सीवान जिला के लिए कार्यकारिणी का गठन हुआ. विचारोपरांत सर्वसम्मति से सीवान का जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा को बनाया गया व उपाध्यक्ष वाल्मीकि शर्मा बने. कमिटी में पूर्व मुखिया रंजीत सिंह जिला महासचिव एवं सुनील कुमार पासवान का चयन जिला सचिव पद हेतु हुआ.

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस दौरान यशपाल कुमार पासवान को अपना किसान पार्टी का बिहार प्रदेश संगठन मंत्री व राधेश्याम शर्मा को बिहार प्रदेश संयोजक बनाते हुए 08 चयनित जिलों की कमेटी गठन की जिम्मेवारी सौंपी गई. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्वकर्मा शर्मा जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे .जबकि अर्जुन दीपक कुमार, कुमार, राजन कुमार, संजीव कुमार, राधेश्याम शर्मा 02, मन्नू कुमार आदि अन्य साथियों ने उक्त बैठक में सक्रिय भूमिका निभाई.