सिवान: विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली गई रैली

0

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान जंक्शन परिसर में सोमवार को स्टेशन अधीक्षक अनंत कुमार के नेतृत्व में जागरुकता रैली निकाली गई। वहीं यात्रियों के बीच थैला का वितरण किया गया। मामले में स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि जंक्शन पर मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी महोदय के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से यात्रियों को जागरूक किया गया। बताया कि प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करें।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

मौके पर कोटेन का थैला यात्रियों को बांटा गया और सर्कुलेटिंग एरिया में पौधे को लगाया गया। उन्होंने कहा कि धरती पर प्रदूषण कम करने का एक मात्र उपाय पौधे लगाना ही है। अपने हर जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। प्लास्टिक का कम से कम उपयोग, ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना और अपनी दैनिक गतिविधियों में बदलाव करके हम धरती को स्वच्छ व सुंदर बना सकते हैं। मौके पर मुख्य स्वास्थ निरीक्षक राधेश्याम रमण एवं अन्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।