सिवान: जंक्शन पर आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान

0
siwan jn

परवेज अख्तर/सिवान: अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी रोकथाम दिवस के अवसर पर रविवार को सिवान जंक्शन पर जागरूकता अभियान चलाया गया। मामले में उप निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी रोकथाम दिवस के अवसर पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी डा. अभिषेक के आदेशानुसार आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट एवं राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा जंक्शन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों पर उक्त के बाबत जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस दौरान लोगों को बैनर व लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक किया गया। अभियान में मुख्य रूप से रेलवे सुरक्षा बल के सहायक उप निरीक्षक छोटेलाल सिंह यादव, सहायक उप निरीक्षक बृजराज सिंह, हेड कांस्टेबल मुनेंद्र राय ,राम सिंह एवं राजकीय रेल पुलिस के सहायक उप निरीक्षक नन्हे पासवान एवं काफी संख्या जवान शामिल थे।