सिवान: अलग-अलग मामले में फरार चल रहे सात गिरफ्तार

0
giraftar

परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना की टीम ने विशेष छापामारी अभियान के दौरान अलग-अलग मामले में फरार सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अमलोरी गांव से रामाशीष महतो, रसूलपुर गांव से प्रमोद यादव को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

वहीं कुर्की में फरार नौवापाली गांव से कृष्णा यादव जबकि दो वारंटी रामापाली गांव से मंजूर आलम ,जमसीकड़ी गांव से भोला शर्मा को गिरफ्तार किया गया। बताया कि एससी एसटी एक्ट में फरार चल रही दो महिला पनमतिया देवी व प्रियंका कुमारी को अमलोरी टोला भरौली से गिरफ्तार किया गया है।